Monday 5 November 2012

# क्या अपने ऐसे होते है #

सारी शाम हम यूँ ही बस
दुखी हो रुदन ही करते रहे|

अपनों से लगे अपने घाव को
अपने ही आंसुओ से धोते रहे|

पर घाव थे कहा बाहरी हुए
वह तो दिल पर थे किये हुए|

आंसुओ ने धोया तो नहीं
और भी गहरा कर दिया|

गुस्सा भी था मन में बहुत
क्यों कर दिल से लगा लिया|

क्यों कुछ अधिक हमने
उनसे अपनापन जताया|

क्या अपने ऐसे होते है
बात बे बात दिल पर घाव देते है| .....
सविता मिश्र

No comments: